विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2020

दुनिया में सबसे ज्यादा Covid-19 टेस्ट भारत में, महाराष्ट्र और UP में लगातार बढ़ रहे मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय

India COVID-19 Cases: देश में कोरोनावायरस के अपडेट को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मंगलवार को हुई साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया है कि पूरी दुनिया में भारत में सबसे ज्यादा कोविड टेस्ट कराए जा रहे हैं. यहां तक कि पिछले एक हफ्ते में ही 76 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं.

दुनिया में सबसे ज्यादा Covid-19 टेस्ट भारत में, महाराष्ट्र और UP में लगातार बढ़ रहे मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय
Coronavirus Cases in India: भारत में एक दिन में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा केस आ रहे सामने. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • Covid-19 पर स्वास्थ्य मंत्रालय की PC
  • 'भारत में हो रहे हैं सबसे ज्यादा कोविड टेस्ट'
  • 'पिछले एक हफ्ते में 76 लाख टेस्ट हुए'
नई दिल्ली:

India Coronavirus Updates: देश में कोरोनावायरस के अपडेट (India Coronavirus) को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) की मंगलवार को हुई साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया है कि पूरी दुनिया में भारत में सबसे ज्यादा कोविड-19 टेस्ट (Covid-19 Tests) कराए जा रहे हैं. यहां तक कि पिछले एक हफ्ते में ही 76 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं. स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के डीजी डॉक्टर बलराम भार्गव ने बताया कि भारत में 38.5 लाख मरीज़ ठीक हो चुके हैं. भारत में अभी तक 5.8 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं, जो दुनिया मे सबसे ज़्यादा हैं.

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि पिछले हफ्ते 76 लाख से ज़्यादा टेस्ट हुए हैं. वहीं देश में अब एक्टिव मामले अब कुल मामले के 1/5 बचे हैं. आंकड़ों की बात करते हुए उन्होंने बताया कि 4 राज्यों में आज भी 5,000 से कम एक्टिव मामले हैं. 18 राज्यों में 5 से 50 हज़ार के बीच एक्टिव मामले हैं. 4 राज्यों में 50 हज़ार से अधिक एक्टिव मामले हैं, वहीं, 5 राज्यों में 60% एक्टिव मामले हैं.

इनमें,

- महाराष्ट्र में 29.5 फीसदी
- कर्नाटक में 9.9 फीसदी
- आंध्र प्रदेश में 9.4 फीसदी
- उत्तर प्रदेश में 6.8 फीसदी
- तमिलनाडु में 4.7 फीसदी

और बाकी राज्यों में 39.6 फीसदी एक्टिव मामले हैं.

नए केस और कोविड टेस्ट

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में नए मामले आने का ट्रेंड लगातार ऊपर है. कर्नाटक कुछ स्थिरता की तरफ बढ़ रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश में भी ट्रेंड लगातार ऊपर है.

वहीं कोविड टेस्ट के आंकड़ों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल तक सिर्फ़ 10 हज़ार टेस्ट थे, जो 3 मई तक 10 लाख और फिर 8 सितंबर को 5 करोड़ टेस्ट तक हो गए. 9 से 15 सितंबर के बीच रोज़ाना औसत 10,94,592 टेस्ट हुए. इसके अलावा यूपी में अब तक सबसे ज़्यादा 70,11,832 टेस्ट हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पॉजिटिविटी रेट 4.5% चल रहा है.

यह भी पढ़ें: सांसद हनुमान बेनीवाल ने दो बार कराया कोरोना टेस्‍ट, एक रिपोर्ट पॉजिटिव और दूसरी निगेटिव, बोले-किसे...

ऑक्सीजन की आपूर्ति पर 

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश में कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता के सवाल पर बताया कि देश की 6900 मीट्रिक टन/प्रतिदिन की मेडिकल ऑक्सीजन की उत्पादन की क्षमता है. ऑक्सीजन की कोई शॉर्टेज नहीं है, बल्कि 1900 मीट्रिक टन सरप्लस है. उन्होंने कहा कि यह राज्य सुनिश्चित करें कि हॉस्पिटल के लेवल पर ऑक्सीजन का स्टॉक मैनेजमेंट ठीक हो. इसके लिए राज्य ठीक से निगरानी करें और तार्किक इस्तेमाल करें. 

एक्टिव मरीजों की स्थिति पर उन्होंने बताया कि देश के स्तर पर 3.69% मरीज़ ऑक्सीजन बेड पर हैं. 2.17% मरीज़  ICU में (ऑक्सीजन के साथ) हैं, वहीं 0.36% मरीज़ वेंटीलेटर पर (ऑक्सीजन के साथ) हैं.

Video: कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं ये पांच शहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Coronavirus Updates, Coronavirus Data, New Covid-19 Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com