आईआईएम बेंगलुरु की एक छात्रा ने फेसबुक पर अपने ब्वॉयफ्रेंड की बेवफाई का मैसेज पढ़ने के बाद हॉस्टल के कमरे में खुद को फांसी लगा ली।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:
आईआईएम बेंगलुरु की एक छात्रा ने फेसबुक पर अपने ब्वॉयफ्रेंड की बेवफाई का मैसेज पढ़ने के बाद हॉस्टल के कमरे में खुद को फांसी लगा ली। 22 साल की मालिनी मुर्मू नाम की यह छात्रा झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक मालिनी का अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद लड़के ने अपने फेसबुक स्टेटस में लिखा कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया है, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। सूत्रों के मुताबिक मालिनी इसे पढ़ने के बाद इतनी दुखी हुई कि उसने सोमवार की शाम पंखे से लटकर जान दे दी। उसने अपने कमरे के बोर्ड पर लिखा था कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया है, इसलिए वह खुदकुशी कर रही है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
खुदकुशी, आईआईएम छात्रा, बेवफाई, फेसबुक मैसेज