विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2020

'कानून से ऊपर नहीं कंगना, अगर वो ड्रग एडिक्ट हैं तो होनी चाहिए जांच', बोले बीजेपी नेता

NCB कथित बॉलीवुड और ड्रग्स रैकेट की सांठगांठ की जांच कर रही है. इस मामले में एजेंसी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था.

'कानून से ऊपर नहीं कंगना, अगर वो ड्रग एडिक्ट हैं तो होनी चाहिए जांच', बोले बीजेपी नेता
  • कंगना ने खुद कहा था कि वो लेती थीं ड्रग्स
  • शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने भी कंगना के ड्रग्स लेने की बात कही थी
  • NCB ने दीपिका पादुकोण,श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत को पूछताछ के लिए भेजा नोटिस
पुणे:

महाराष्ट्र विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता और बीजेपी के नेता प्रवीण दारेकर ने कहा है कि अगर कंगना रनौट ड्रग्स एडिक्ट हैं तो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को उसके खिलाफ भी जांच करनी चाहिए. बीजेपी नेता ने बुधवार (23 सितंबर) को कहा कि कंगना रनौट कानून से ऊपर नहीं हैं. उन्होंने कहा, "अगर कंगना ने कहा है कि उन्हें एक मादक पदार्थ की लत थी तो NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) को जांच करनी चाहिए। हमारे देश में कानून सभी के लिए समान है."

NCB कथित बॉलीवुड और ड्रग्स रैकेट की सांठगांठ की जांच कर रही है. इस मामले में एजेंसी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था. बिहार पुलिस ने भी रिया को उनके अभिनेता प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के लिए कथित रूप से गिरफ्तार किया था. फिलहाल सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है.

बांबे हाईकोर्ट ने कंगना रनौत को याचिका में संजय राउत को भी पक्षकार बनाने की दी इजाजत

NCB ने मुंबई में ड्रग्स मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को पूछताछ के लिए समन जारी किया है. जांच एजेंसी ने 2017 के व्हाट्सऐप चैट (WhatsApp Chats) के आधार पर इन अभिनेत्रियों को पूछताछ के लिए बुलाया है. यह चैट टैलेंट एजेंट जया साहा के मोबाइल फोन पर मिला है. इसको लेकर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े ड्रग मामले (Drug Case) की जांच में सवाल उठाए गए हैं. 

वडोदरा के नगर निगम चुनाव में 'कंगना रनौत', रामदास अठावले के साथ दिखे पोस्टर

शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार ने इस महीने की शुरुआत में मुंबई पुलिस द्वारा अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अधययन सुमन द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के आदेश दिए थे. सुमन ने कहा था कि कंगना रनौट ने ड्रग्स लिया था. बीजेपी नेता दारेकर ने कहा कि अगर फिल्म उद्योग में नए और नवोदित कलाकार ड्रग्स के शिकार हो रहे हैं तो कोई भी उनका समर्थन नहीं करेगा.

वीडियो: कंगना ने सब अपने दम पर किया, जब वो आई थी तब कौन सा नेपोटिज्म था : रमेश सिप्पी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangna Ranaut, Drugs Adict, Bollywood Drugs Allegations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com