विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2013

मैंने मुंह खोला तो अनेक भाजपा नेता परेशानी में पड़ जाएंगे : नीतीश

मैंने मुंह खोला तो अनेक भाजपा नेता परेशानी में पड़ जाएंगे : नीतीश
राजग से जद (यू) के अलग हो जाने के बाद अपने खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों पर भाजपा नेताओं को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगर उन्होंने अपना मुंह खोला तो उनमें से कई परेशानी में होंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: राजग से जद (यू) के अलग हो जाने के बाद अपने खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों पर भाजपा नेताओं को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगर उन्होंने अपना मुंह खोला तो उनमें से कई परेशानी में होंगे।

कुमार ने कहा, ‘अगर मैंने अपना मुंह खोला तो अनेक लोग परेशानी में होंगे।’ भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने जद (यू) के उन आरोपों को खारिज कर दिया था कि नरेंद्र मोदी निरंकुश और विभाजनकारी नेता हैं। राजनाथ ने रविवार को यहां एक रैली को संबोधित किया था। उन्होंने 17 साल तक गठबंधन का हिस्सा रहने के बाद अचानक गुजरात के मुख्यमंत्री में खामी पाने के लिए जद (यू) पर निशाना साधा था। भाजपा अध्यक्ष ने कुमार की कांग्रेस के साथ बढ़ती नजदीकियों पर भी सवाल खड़ा किया था।

सिंह के पूर्ववर्ती नितिन गडकरी ने कुमार पर अपनी प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व राजग संयोजक नंदकिशोर यादव, राजीव प्रताप रूड़ी, शाहनवाज हुसैन, रविशंकर प्रसाद, सीपी ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय राजग से जद(यू) के अलग होने के बाद कुमार पर शब्द बाण चला रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भाजपा नेता, BJP, भाजपा, नीतीश कुमार, BJP Leaders, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com