पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को ‘झूठ का पुलिंदा' और ‘देश के लिए सबसे बड़ा अभिशाप' करार देते हुए भगवा पार्टी को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी और कहा कि वह जेल से भी आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल की जीत सुनिश्चित करेंगी. उल्लेखनीय है कि अगले साल अप्रैल-मई में 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं.
भाजपा पर तृणमूल कांग्रेस के विधायकों को रिश्वत देकर अपने पाले में लाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग निष्पक्ष होने का नाटक करते हैं और इस मुगालते में हैं कि भगवा पार्टी राज्य की सत्ता में आ सकती है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
यह भी पढ़ें: ओवैसी की पार्टी के पूर्व नेता ने कहा, देश में ममता बनर्जी सबसे अधिक धर्मनिरपेक्ष
उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं है बल्कि झूठ का पुलिंदा है. जब भी चुनाव आता है वह नारद (स्टिंग ऑपरेशन) और शारदा (घोटाला) का मुद्दा तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को भयभीत करने के लिए लाती है.'' कोविड-19 के बाद अपनी पहली प्रमुख रैली को यहां संबोधित करते हुए ममता ने कहा, ‘‘लेकिन मैं उन्हें स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मैं भाजपा और उसकी एजेंसियों से नहीं डरती. अगर उनमें साहस है तो वे मुझे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल सकते हैं. मैं जेल से चुनाव लड़ूंगी और तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करूंगी.''
हाल में हुए बिहार चुनाव का संदर्भ देते हुए ममता ने कहा कि यहां तक कि राजद नेता लालू प्रसाद यादव को जेल में डाल दिया गया था, इसके बावजूद उनकी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया. तृणमूल अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यहां तक कि लालू प्रसाद को सलाखों के पीछे डाल दिया गया इसके वावजूद उन्होंने अपनी पार्टी का बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया. भाजपा की जीत धांधली से हुई है न कि जनता में लोकप्रियता की वजह से.'' उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 से ही तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल की सत्ता में है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं