विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2018

राफेल डील को लेकर आए फैसले पर बोले राहुल गांधी, मैं साबित करूंगा पीएम ने की अनिल अंबानी की मदद

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court on Rafale Deal) के उस फैसले पर भी सवाल खड़े कि जिसे कैग की रिपोर्ट (CAG Report) के अनुसार सुनाया गया.

राफेल डील को लेकर आए फैसले पर बोले राहुल गांधी, मैं साबित करूंगा पीएम ने की अनिल अंबानी की मदद
कोर्ट के फैसले पर राहुल गांधी ने रखा अपना पक्ष
  • राहुल ने पीएम मोदी पर लगाया कोर्ट को गुमराह करने का आरोप
  • राहुल गांधी ने कहा कैग की रिपोर्ट को आज तक किसी ने देखा ही नहीं
  • पीएम ने कोर्ट को धोखे में रखा- राहुल गांधी
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल डील (Supreme Court on Rafale Deal) को लेकर केंद्र सरकार को दी गई क्लीन चिट के कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने इस फैसले पर सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने कहा कि चौकीदार चोर है, नरेंद्र मोदी ऐसे बचकर नहीं भाग सकते. जिस दिन भी इस मामले की जांच होगी उसमें पीएम मोदी (PM Modi) और अनिल अंबानी की भागिदारी निकलकर सबके सामने आएगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court on Rafale Deal) के उस फैसले पर भी सवाल खड़े कि जिसे कैग की रिपोर्ट (CAG Report) के अनुसार सुनाया गया. उन्होंने कहा कि जैसा कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court on Rafale Deal) ने कहा है कि कैग की रिपोर्ट को पीएसी द्वारा जांचा गया है और वह सावर्जनिक है, तो मैं आपको बता देना चाहता हूं कि अभी तक किसी ने भी इस रिपोर्ट को देखा तक नहीं है.

यह भी पढ़ें:अनिल अंबानी बोले- राफेल पर फैसले से साबित हुआ कि आरोप राजनीति से प्रेरित और गलत थे

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का आधार कैग की रिपोर्ट है. उन्होंने कहा कि जबकि इस रिपोर्ट को अभी तक तो पीएसी के चेयरमैन तक ने नहीं देखी है. इस रिपोर्ट को किसी ने नहीं देखा है. है कहां यह कैग की रिपोर्ट. मुझे लगता है कि यह रिपोर्ट सिर्फ फ्रांस के संसद में दिखाई गई होगी और उसके बाद नष्ट कर दी गई हो. एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार अभी तक कैग की रिपोर्ट तैयार तक नहीं की गई है. बता दें कि कोर्ट के इस फैसले के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि पहले डिफेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण कहती हैं कि हम सदन में प्राइस बताएंगे  फिर कहती हैं कि नहीं बता सकते.प्रधानमंत्री बोलते नहीं, निर्मला बोलती हैं और अरूण जेटली बोलते हैं.

यह भी पढ़ें: राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए बड़ा झटका है?

सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट में है कि राफ़ेल की प्राइसिंग के जो तथ्य हैं वो सीएजी की रिपोर्ट में हैं. जबकि पीएसी के चेयरमैन खड़गे यहां बैठे हैं, उनके सामने तो सीएजी की रिपोर्ट आई ही नहीं. नियम के मुताबिक सीएजी की रिपोर्ट पब्लिक एकाउंट्स कमेटी को जानी चाहिए. सीएजी रिपोर्ट तो है नहीं. वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि जब सीएजी रिपोर्ट ही नहीं है तो पीएसी में कैसे आएगी रिपोर्ट ? तो फिर ये रिपोर्ट आई कहां . कानून कहता है कि जब तक पार्लियमेंट में रिपोर्ट पेश न हो, तब तक उस पर बात नहीं कर सकते.

VIDEO: राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला.


राफेल पर सीएजी की रिपोर्ट तो पीएसी में आई ही नहीं. पीएसी को ऐसी रिपोर्ट मिली ही नहीं. राहुल गांधी ने कहा कि मेरा सवाल सरकार से है कि सीएजी रिपोर्ट कहां है.यहां कि रिपोर्ट तो यहां कि पीएसी में रखी नहीं.  शायद वो फ्रांस की पार्लियामेंट में रखी है. मैं कहता हूं कि चौकीदार चोर है. अनिल अंबानी को चोरी कराई. जिस दिन जेपीसी की जांच हो गई दो नाम सामने आएंगे मोदी और अनिल अंबानी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi On Rafale Deal Verdict
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com