विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2017

हैदराबाद के चेरलापल्ली में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में लगी भयंकर आग

रात में करीब साढ़े आठ बजे लगी आग से कम से कम 40 गैस सिलेंडर फटे, कोई हताहत नहीं हुआ

हैदराबाद के चेरलापल्ली में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में लगी भयंकर आग
प्रतीकात्मक फोटो.
  • तीन दमकल गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया
  • आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
  • आग पूरी तरह बुझा ली गई, घटना की जांच जारी
हैदराबाद: हैदराबाद के चेरलापल्ली में गुरुवार की रात में एक एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में भयंकर आग लग गई. पुलिस के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

रचकोंडा पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत के अनुसार इस घटना में कम से कम 40 गैस सिलेंडर फटे. भागवत ने कहा, ‘‘आग रात करीब साढ़े आठ बजे लगी. चार सिलेंडर फट गए. तीन दमकल गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया है. आग की लपटों पर काबू पा लिया गया है. स्थिति नियंत्रण में है. आसपास के स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. ’’

VIDEO : लोकनायक भवन में आग

एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार आग गैस रिफिल करने के समय सिलेंडर के फट जाने से लगी. उन्होंने कहा, ‘‘आग पूरी तरह बुझा ली गई है. कोई हताहत नहीं हुआ. ’’ मामले की जांच चल रही है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire In LPG Bottling Plant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com