केरल-कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश
नई दिल्ली:
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
- एकाएक हुई तेज बारिश की वजह से कर्नाटक के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. सरकार की तरफ से लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.
- कर्नाटक में भारी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में बेलागवी, बागलकोटे, विजयपुरा, चिकमगलुरु जैसे जिले शामिल हैं.
- कर्नाटक सरकार ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों से सतर्क रहने को कहा है.
- मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार 22 और 23 अक्टूबर को कर्नाटक के कई जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है.
- केरल के कोच्चि और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह के समय भारी बारिश हुई, जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे मतदान प्रभावित हुआ.
- एर्नाकुलम में रेल पटरियों पर जलभराव के कारण दक्षिणी रेलवे ने सोमवार की एर्नाकुलम-केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस और कन्नूर-एर्नाकुलम इंटरसिटी एक्सप्रेस और मंगलवार को चलने वाली बेंगलुरु-एर्नाकुलम एक्सप्रेस को रद्द कर दिया.
- तमिलनाडु के भी कई जिलों में बीते कुछ घंटों से भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश हो सकती है.
- तीनों राज्यों की सरकारों ने प्रभावित जिलों में रहने वाले लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है.
- प्रभावित इलाकों में मदद पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की मदद ली जा रही है.
- भारी बारिश का असर यातायात पर भी पड़ा है. कई जगहों पर एयरपोर्ट से उड़ाने प्रभावित हुई हैं तो कई जगह पर रेल का परिचालन रोका गया है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Heavy Rainfall In Karnataka, Heavy Rainfall In Kerala, Heavy Rainfall In Tamilnadu