विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2020

हरियाणा, पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक, हिसार सबसे गर्म स्थान

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया. नारनौल में भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

हरियाणा, पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक, हिसार सबसे गर्म स्थान
हरियाणा और पंजाब में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया.
  • हरियाणा और पंजाब में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ
  • हिसार सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
  • नारनौल में भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया
चंडीगढ़:

हरियाणा और पंजाब में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. दोनों राज्यों में हिसार सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया. नारनौल में भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. अंबाला में सामान्य से एक डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तथा करनाल में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 39.3 डिग्री दर्ज किया गया. हरियाणा और पंजाब के लिए मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19-21 जून के बीच कुछ स्थानों पर आंधी, वज्रपात के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. पंजाब में अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर लू चलने की आशंका है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Update, Weather In Haryana And Punjab, Weather Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com