विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2013

राजस्थान : पड़ोसी से परेशान होकर 19 साल की लड़की ने खुद को जलाया

राजस्थान के अलवर में एक 19 साल की लड़की ने पड़ोस के एक लड़के से परेशान होकर अपने आप को जला लिया। वह 90 फीसदी से ज्यादा जल चुकी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अलवर: राजस्थान के अलवर में एक 19 साल की लड़की ने पड़ोस के एक लड़के से परेशान होकर अपने आप को जला लिया। घरवालों को जैसे ही इस बात का पता चला उन्होंने लड़की को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

लड़की 90 फीसदी से भी ज्यादा जल चुकी है। लड़की के भाई के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाला एक लड़का उसकी बहन को पिछले चार साल से परेशान कर रहा था। यह लड़का लड़की पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था और साथ ही धमकी भी देता था कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसके परिवारवालों की जान ले लेगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राजस्थान, लड़की ने खुद को आग लगाई, लड़की ने की खुदकुशी, Rajasthan, Girl Attempts Suicide, Harassed By Neighbour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com