यह ख़बर 26 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

राज्यमंत्री फौजिया के कमरे में रुका था आतंकी अबू हमजा

खास बातें

  • मुंबई के 26/11 हमले का आरोपी अबू हमजा महाराष्ट्र विधायकों के लिए बने हॉस्टल में रुका था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह मौजूदा सरकार में मंत्री फौजिया खान के कमरे में ठहरा था।
मुंबई:

मुंबई के 26/11 हमले का आरोपी अबू हमजा महाराष्ट्र विधायकों के लिए बने हॉस्टल में रुका था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह मौजूदा सरकार में मंत्री फौजिया खान के कमरे में ठहरा था। इस मामले पर फौजिया खान ने कहा है कि वह किसी हमजा को नहीं जानती और जांच के लिए तैयार हैं।

2006 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हथियारों के एक बड़े जखीरे के पकड़े जाने के बाद जबीउद्दीन अंसारी अपने साथी फैयाज काजी के साथ मुंबई के एमएलए हॉस्टल में ठहरा था। सूत्रों के मुताबिक तब ये दोनों फौजिया खान को मिले और उनके कमरे में ठहरे थे। फौजिया इस वक्त राज्य सरकार की स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com