कार्यकर्ताओं के लिए अज्ञातवास से लौटे गुरुदास कामत, कांग्रेस में वापसी के मुद्दे पर साधी चुप्‍पी

कार्यकर्ताओं के लिए अज्ञातवास से लौटे गुरुदास कामत, कांग्रेस में वापसी के मुद्दे पर साधी चुप्‍पी

कांग्रेस नेता गुरुदास कामत (फाइल फोटो)

मुंबई:

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस से रिटायर्ड हर्ट हुए गुरुदास कामत, आख़िरकार शनिवार को कार्यकर्ताओं के लिए अज्ञातवास से वापस लौटे। मुंबई के पश्चिमी उपनगर में ग्रैजुएट फोरम के दफ्तर में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की लेकिन कांग्रेस में वापसी के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा।

गुरुदास कामत से मिलने पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष जनार्दन चांदूरकर और राजहंस सिंह जैसे नेता भी पहुंचे। इन दिनों कामत गुट के राजहंस सिंह पर बीजेपी नेताओं के डोरे डालने की ख़बरें तेज़ हैं। वैसे कामत को मनाने दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी उनसे मुलाकात की थी।

बीएमसी चुनावों के लिए अब कुछ महीने ही बचे हैं, ऐसे में पार्टी की इकाई में आपसी सिरफुटौव्वल कांग्रेस के लिए चिंता का सबब है। कामत गुट सबसे बड़ा सवाल राहुल गांधी के चहेते और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम पर उठा रहा है, जिनकी मुंबई कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्तियों में मनमानी से आरोपों की कहानी शुरू हुई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com