यह ख़बर 26 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

टोल प्लाजा हत्या मामले में दो गिरफ्तार

खास बातें

  • शुक्रवार की शाम गुड़गांव टोल प्लाजा के एक कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
Gurgaon:

शुक्रवार की शाम गुड़गांव टोल प्लाजा के एक कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले का मुख्य आरोपी विजयवीर मानेसर के पास खो गांव के रहनेवाले हैं जबकि उसका साथी मनजीत दिल्ली के वजीरपुर का रहनेवाला है। पुलिस ने विजयवीर की बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है। इन दोनों ने उमा शंकर पांडे नाम के टैक्स कलेक्टर को सिर्फ इसलिए गोली मार दी थी क्योंकि उसने टैक्स के पैसे मांगे थे। पेशे से प्रॉपर्टी डीलर विजयवीर और मनजीत टोल रोड से एक बोलेरो में सवार थे। टैक्स कलेक्टर को गोली मारने के करीब 40 मिनट बाद विजयवीर ने अपने साथी मनजीत को मौके का मुआयना करने के लिए भेजा था। विजय ये जानना चाहता था कि जिसे उसने गोली मारी है उसकी क्या हालत है। मनजीत के दोबारा टोल पर आकर पूछताछ करने की पूरी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद  हो गईं इसी के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विजयवीर और मनजीत को गिरफ्तार कर लिया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com