विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2020

भारत की चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक, 47 चाइनीज ऐप्स बैन : रिपोर्ट  

माना जा रहा है कि प्रतिबंधित ऐप की नई सूची में पबजी मोबाइल समेत कुछ टॉप गेमिंग ऐप्स शामिल हो सकते हैं. हालांकि, सरकार की ओर से इस संबंध में विवरण जारी नहीं किया गया है. 

भारत की चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक, 47 चाइनीज ऐप्स बैन : रिपोर्ट  
सरकार ने 47 चीनी ऐप बंद किए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

चीन के साथ सीमा पर तनातनी के बीच भारत की ओर से एक बार फिर चीन को झटका देने की खबर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार ने चीन के 47 ऐप को देश में बैन कर दिया है. इससे पहले, जून अंत में सरकार ने "राष्ट्र हित और सुरक्षा" के मद्देनजर 59 ऐप पर प्रतिबंध लगाया था. इसमें टिकटॉक भी था. ये सभी 47 ऐप्स पहले बैन हुए 59 एप्स के क्लोन हैं, हालांकि बैन हुए इन एप्स के नाम अभी सामने नहीं आए हैं. कहा जा रहा है कि जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक घोषणा होगी. 

डीडी न्यूज की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक, सरकार ने अपनी हालिया फैसले में जिन 47 ऐप्स को बैन किया है वो पहले बैन किए गए 59 ऐप्स के क्लोन है. सरकारी सूत्रों के हवाले से इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने 250 से ज्यादा ऐप की लिस्ट तैयारी की है. इस बात की जांच-पड़ताल की जाएगी कि कहीं ये ऐप यूजर की प्राइवेसी और राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन तो नहीं कर रहे हैं. 

माना जा रहा है कि प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में पबजी मोबाइल समेत कुछ टॉप गेमिंग ऐप्स शामिल हो सकते हैं. हालांकि, सरकार की ओर से इस संबंध में विवरण जारी नहीं किया गया है. 

सरकार ने पहले जिन 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था उनमें टिकटॉक, शेयरइट, यूसी ब्राउजर, हेलो और वीचैट जैसे लोकप्रिय ऐप्स शामिल थे. सरकार ने दूरसंचार कंपनियों को इन ऐप्स तक पहुंच को रोकने का आदेश दिया था. साथ ही एप्पल और गूगल को अपने-अपने ऐप स्टोर से प्रतिबंधित ऐप को हटाने का निर्देश दिया था. 

वीडियो: टिकटॉक बैन होने के बाद क्या कर रहे हैं टिकटॉक के सितारे?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinese App Ban In India, App Ban In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com