विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2018

कांग्रेस ने इस वजह से PM मोदी का नाम Guinness World Records में दर्ज करने की मांग की

कांग्रेस की गोवा इकाई ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम 'विदेश यात्रा में रिकॉर्ड बनाने के लिए' दर्ज किया जाए.

Also Read in
कांग्रेस ने इस वजह से PM मोदी का नाम Guinness World Records में दर्ज करने की मांग की
पीएम मोदी के विदेश दौरों पर कांग्रेस ने साधा निशाना.
पणजी: कांग्रेस की गोवा इकाई ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम 'विदेश यात्रा में रिकॉर्ड बनाने के लिए' दर्ज किया जाए. पार्टी के एक नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी. गोवा कांग्रेस के महासचिव संकल्प अमोनकर की तरफ से ब्रिटेन स्थित जीडब्ल्यूआर के अधिकारियों को रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए भेजे गए पत्र में कहा गया है, 'हम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का सुझाव देते हुए बहुत खुश हैं. उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है. उन्होंने भारत के संसाधनों का सही उपयोग किया है और चार वर्षो में 52 देशों की 41 यात्राएं कर रिकॉर्ड स्थापित किया है. वह इसके लिए 355 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं.'

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश यात्राओं की तुलना टीवी शो से की

अमोनकर ने कहा है, 'वह भारत की भावी पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बन गए हैं, क्योंकि किसी भी प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान विदेशों की इतनी यात्राएं नहीं की हैं.' इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी के कार्यकाल में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 69.03 रुपये के स्तर तक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने की 56 विदेश यात्राएं, विपक्ष कुछ इस तरह उठाता रहा है सवाल

अमोनकर ने पार्टी मुख्यालय में बुधवार को पत्रकारों से कहा, 'हम मोदी के कार्यकाल की विसंगतियों को दिखाना चाहते हैं, जहां प्रधानमंत्री ने देश से ज्यादा विदेशों में समय बिताया है.'

(इनपुट : IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goa Congress, Guinness World Records, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com