विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2015

देश में लड़कियां सुरक्षित नहीं : नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी

देश में लड़कियां सुरक्षित नहीं : नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी
नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने मंगलवार को कहा कि देश में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में हाल में नाबालिग लड़कियों से बलात्कार की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई।

उन्होंने कहा, 'कोई क्या नैतिक दलील दे सकता है कि हम देवियों की पूजा कर रहे हैं और लड़कियां जो हमारी जीवित देवियां हैं वहीं सुरक्षित नहीं हैं। इंडिया गेट पर कैंडल लेकर निकलने से काम नहीं चलने वाला है। यह अस्वीकार्य है।'

सत्यार्थी ने समाज में बढ़ती असहिष्णुता की भी निंदा की। बता दें कि कैलाश सत्यार्थी 'बचपन बचाओ आंदोलन' चलाते हैं और उनका यह सामाजिक संगठन बच्चों की भलाई के लिए काम करता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोबेल पुरस्कार, कैलाश सत्यार्थी, नाबालिग, बलात्कार, Girls, Kailash Satyarthi, Nobel Award, Rape