विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2015

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जागरूकता लड़की को महंगी पड़ी, जिंदा जलाया, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जागरूकता लड़की को महंगी पड़ी, जिंदा जलाया, हालत गंभीर
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक लड़की को जलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की को इलाहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों के मुताबिक, लड़की 80-85 फीसदी जल गई है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ज़मीन पर अवैध कब्जा करने से रोकने पर कुछ लोगों ने लड़की को जला दिया।

इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। लड़की के परिजनों के मुताबिक़, घटना के बाद वे थाने में शिकायत दर्ज कराने गए, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। बाद में अधिकारियों के दबाव में मामला दर्ज किया गया और चार में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआईजी ने मामला दर्ज न करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जागरूकता लड़की को महंगी पड़ी, जिंदा जलाया, हालत गंभीर
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com