पूर्व भारतीय क्रिकेटर व बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्वीट करते हुए तंज कसा है. गौतम गंभीर ने दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण मामले को लेकर दिए गए सीएम के बयान को तुगलक राज बतलाया. उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा, ''कल कह रहे थे बचा लो नहीं तो 5.5 लाख केस हो जायेंगे, आज कह रहे हैं दखल मत दो नहीं तो कोर्ट ले जायेंगे. तुगलक के राज में जब ज़मीन लगती है फटने, तब प्रसाद लगता है बटने!'
दिल्ली सरकार के फैसले को पलटने के लिए गौतम गंभीर ने की LG अनिल बैजल की सराहना, कहा-हमें मिलकर...
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कल कह रहे थे बचा लो नहीं तो 5.5 लाख केस हो जायेंगे, आज कह रहे हैं दखल मत दो नहीं तो कोर्ट ले जायेंगे
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 1, 2020
Tughlaq के राज में जब ज़मीन लगती है फटने, तब प्रसाद लगता है बटने !
इससे पहले भी सांसद गौतम गंभीर ने कोरोनावायरस मामले में सीएम केजरीवाल पर हमला बोला था. उन्होने जून महीने में दिल्ली में बढ़ रहे केसों पर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तेजी से बढ़ रहे केसों को रोकने के बजाय जिम्मेदारी दूसरे पर डालने में रुचि ले रहे हैं. गौतम गंभीर ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'सावधान! विज्ञापन अभियान विफल हो गए हैं! केंद्र, पड़ोसी राज्यों, अस्पतालों, परीक्षण, ऐप्स को दोषी ठहराया जा चुका है! आगे SC को दोषी ठहराया जाएगा. जरूरत पड़ने पर ही कदम उठाएं क्योंकि सीएम जिम्मेदारी नहीं लेंगे.'
कोविड-19 केस बढ़ने पर CM अरविंद केजरीवाल पर बरसे गौतम गंभीर, कहा-सावधान दिल्ली...
बताते चले कि शनिवार को दिल्ली में कोरोना रिकवरी रेट 89.33% हो गया है. अब दिल्ली में केवल 7.75% एक्टिव मरीज़ बचे हैं, जबकि 2.91% मरीज़ों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 1,118 नए मामले सामने आए, अब तक कुल 1,36,716 मामले सामने आए. पिछले 24 घंटों में 1,201 मरीज़ ठीक हुए, अब तक कुल 1,22,131 मरीज़ ठीक हुए.
वहीं, पिछले 24 घंटे में 26 मरीजों की मौत हुई और कुल मौत का आंकड़ा 3,989 हुआ. दिल्ली में कोरोना के अभी 10,596 एक्टिव केस है. होम आइसोलेशन में 5,660 मरीज हैं. दिल्ली में अब तक कुल 10,50,939 टेस्ट हुए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं