जनता दल सेक्युलर (JDS) के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा ने 19 जून को होने वाला राज्यसभा चुनाव कर्नाटक से लड़ने का फैसला किया है और इसके लिये वह मंगलवार को पर्चा दाखिल करेंगे. देवेगौड़ा के पुत्र एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. कुमारस्वामी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कई राष्ट्रीय नेताओं एवं पार्टी विधायकों के आग्रह के बाद यह निर्णय किया है. राज्यसभा में भेजने के लिये उन्हें "राजी" करना आसान काम नहीं था. कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, 'पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने पार्टी विधायकों एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी तथा कई अन्य राष्ट्रीय नेताओं के आग्रह पर राज्य सभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि वह कल पर्चा दाखिल करने जा रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ''सभी के प्रस्ताव पर सहमति जताने के लिये श्री देवेगौड़ा का धन्यवाद.''
उन्हेांने कहा कि राज्यसभा में भेजने के लिये उन्हें "राजी" करना आसान काम नहीं था. कर्नाटक विधानसभा में जनता दल एस के पास 34 सीट है और अपने दम पर सीट जीतने की स्थिति में नहीं है और इसके लिये उसे कांग्रेस के समर्थन की आवश्यकता है. आपको बता कें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और डीके शिवकुमार की अगुवाई में कांग्रेस के विधायकों की आज बैठक हुई थी. जिसके बाद डीके शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी नहीं चाहती है कि कर्नाटक में बीजेपी का तीसरा प्रत्याशी जीते.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य में खींचतान मची हुई है. गुजरात में कांग्रेस विधायकों की बचाने की चुनौती से जूझ रही है. दरअसल राज्यसभा में बीजेपी के पास अभी बहुमत नहीं है उसे अभी वहां बिलो को पास कराने के लिए अन्य दलों की समर्थन की जरूरत पड़ती है. कांग्रेस की कोशिश है कि बीजेपी को कम से कम राज्यसभा में ही कमजोर रखा जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं