विज्ञापन
This Article is From May 03, 2017

भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी

भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी
सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान.
जम्मू: भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधि की आशंका के तहत गोलीबारी की. इससे पहले, सेना के एक अधिकारी ने कहा था कि इस क्षेत्र में संघषर्विराम का उल्लंघन हुआ है और इस बारे में जानकारी मांगी जा रही है.

उत्तरी कमान के एक सेना अधिकारी ने कहा, ‘‘पुंछ में नियंत्रण रेखा पर संघषर्विराम का उल्लंघन नहीं हुआ है. यह गोलीबारी संदिग्ध गतिविधि की आशंका में की गई थी. इस तरह की गोलीबारी आम तौर पर सीमा के आसापास संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए की जाती है.
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LoC Firing, Indian Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com