विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2020

पंजाब में किसान पटरियों से हटे, जल्द ही ट्रेन सेवाएं शुरू की जाएंगी : रेलवे

पंजाब में मंगलवार से मालगाड़ियों और सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा, किसान संगठनों ने सोमवार से 15 दिन के लिए यात्री ट्रेनों की नाकाबंदी हटाने का फैसला लिया

पंजाब में किसान पटरियों से हटे, जल्द ही ट्रेन सेवाएं शुरू की जाएंगी : रेलवे
पंजाब में रेलवे ट्रैक पर कई दिन से बैठे किसान हट गए हैं (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

रेलवे ने शनिवार को कहा कि उसे मालगाड़ियों तथा सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू करने को लेकर पटरियों के खाली होने के बारे में पंजाब सरकार की ओर से जानकारी मिली है, लिहाजा राज्य में जल्द ही ट्रेन सेवाएं बहाल की जाएंगी. इससे कुछ ही घंटे पहले केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने ट्रेन सेवाओं का संचालन फिर से शुरू करने पर सहमति दी थी. सूत्रों ने संकेत दिया कि मंगलवार से मालगाड़ियों और सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा.

रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया, ''रेलवे को मालगाड़ियों तथा सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू करने को लेकर पंजाब सरकार की ओर से जानकारी मिली है. साथ ही यह भी बताया गया है कि ट्रेनों के संचालन के लिए अब पटरियां खाली हो चुकी हैं. ''

मंत्रालय ने कहा, ''रेलवे आवश्यक रख-रखाव जांच और अन्य प्रोटोकॉल को पूरा करने के बाद पंजाब में जल्द से जल्द ट्रेन सेवाएं बहाल करने के लिए कदम उठाएगा.''

इससे पहले, केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने सोमवार से 15 दिन के लिए यात्री ट्रेनों के लिए नाकाबंदी हटाने का फैसला लिया था. हालांकि उन्होंने कहा था कि अगर सरकार उनके मुद्दों का समाधान निकालने में विफल रही तो वे दोबारा नाकाबंदी कर देंगे.

पंजाब में 24 सितंबर से ट्रेन सेवाएं निलंबित हैं जब किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ रेल रोको आंदोलन शुरू किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farmers Protest, Punjab, Train Services
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com