विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2019

यूपी: बरेली में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, चार घायल

बरेली देहात के पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि जिले के थाना भुता क्षेत्र अंतर्गत देर शाम बीसलपुर से बरेली की ओर जा रहे एक ट्रक ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर एक कार को टक्कर मार दी, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई.

यूपी: बरेली में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, चार घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • एक ट्रक ने मोटरसाइकिल और एक कार को टक्कर मार दी
  • हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए
  • बीसलपुर से बरेली की ओर जा रहे एक ट्रक ने पहले बाइक को टक्कर मारी
बरेली:

जिले के थाना भुता क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक ट्रक ने मोटरसाइकिल और एक कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. हादसे के बारे में बरेली देहात के पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि जिले के थाना भुता क्षेत्र अंतर्गत देर शाम बीसलपुर से बरेली की ओर जा रहे एक ट्रक ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर एक कार को टक्कर मार दी, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मरने वालों में कार सवार शमा (22), सीवा (28) , हुसैन नामक बच्चा (छह माह), रहमत बी (40), इस्मा (10), अजमत (42), और वैन ड्राइवर यूनुस (25) शामिल है.

प्रियंका गांधी बोलीं- UP पुलिस जनता को परेशान कर रही है, लेकिन सरकार के कान पर...

इसके अलावा मोटरसाइकिल सवार रिचा (27) भी मृतकों में शामिल है. दुर्घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं. बरेली के एसपी देहात ने बताया कि घायलों को स्थानीय पुलिस द्वारा बरेली में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक फरार हो गया, जिसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Video: कमलेश तिवारी हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने सीएम योगी से की मुलाकात

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car Accident, UP Police, Bareily Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com