6 years ago
नई दिल्ली:
आज (शनिवार) दुनियाभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जा रहा है. राजनीति व अन्य क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां देशवासियों को मुबारकबाद दे रही हैं. जगह-जगह लोग मस्जिदों में नमाज अदा करते दिख रहे हैं. ईद-उल-फितर के अलावा और ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Adha 2020) इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है. ईद-उल-अजहा बकरीद (Bakrid) को कहते हैं. ईद-उल-अजहा के खास मौके पर जम्मू और कश्मीर में 1 और 2 अगस्त को छुट्टी रहेगी. इससे पहले ईद की छुट्टी 31 जुलाई और 1 अगस्त को प्रस्तावित की गई थी, लेकिन अब ईद-उल-अजहा का त्योहार 1 अगस्त को मनाए जाने के चलते जम्मू और कश्मीर में ईद की छुट्टी 1 और 2 अगस्त को रहेगी.
Eid Al Adha 2020 Updates: