विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2017

डोकलाम के मुद्दे पर भारत और चीन के बीच फ्लैग लेवल की मीटिंग बिना नतीजे समाप्त

सूत्रों से पता चला है कि चीन इस बात पर जोर डाल रहा है कि भारत डोकलाम से अपने सैनिक हटाये वही भारत का कहना है कि चीन जब तक सड़क बनाने का उपकरण नहीं हटाता वो अपनी सेना नहीं हटाएगा.

डोकलाम के मुद्दे पर भारत और चीन के बीच फ्लैग लेवल की मीटिंग बिना नतीजे समाप्त
सिक्किम के करीब तैना भारतीय सेना के जवान. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: डोकलाम पर जारी विवाद के बीच भारतीय और चीन के सेना के बीच आज मेजर जनरल स्तर पर बातचीत नाथूला मे फ्लैग लेवल मीटिंग बिना किसी नतीजे के खत्म हुई. सूत्रों से पता चला है कि चीन इस बात पर जोर डाल रहा है कि भारत डोकलाम से अपने सैनिक हटाये वही भारत का कहना है कि चीन जब तक सड़क बनाने का उपकरण नहीं हटाता वो अपनी सेना नहीं हटाएगा. दोनों पक्षों ने फैसला लिया कि अपने अपने हेडक्वाटर को रिपोर्ट करेंगे. पिछले हफ्ते भी ब्रिगेडियर स्तर पर नाथूला में ही दोनों देशों के सेनाओं के बीच बातचीत हुई थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े हैं.

बीते सात हफ्तों से डोकलाम में दोनों देशों की सेनाओं आमने-सामने हैं. करीब 350 सैनिक जमे हुए हैं. कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है. कोई भी देश पहले सेना हटाने को तैयार नहीं है.

यह भी पढ़ें : डोकलाम सीमा विवाद के चलते दो महीने पहले ही भारतीय सेना करेगी 'ऑपरेशन अलर्ट'

इस मीटिंग को लेकर सेना कुछ भी नहीं बोल रही है. हालांकि सेना मीटिंग पर चुप्पी साधे है. वैसे इस मीटिंग का कुछ सकारात्मक नतीजा निकलेगा इसकी संभावना ना के बराबर थी क्योंकि जब कूटनीतिक स्तर पर मामला सुलझ नहीं रहा है तो सेना के स्तर पर शायद ही कोई ब्रेक थ्रू हो. हां, इतना ज़रूर हो सकता है आपसी विश्वास और बेहतर हो.


दोनों देशों की सेनाओं के बीच ऐसी मीटिंग तभी होती है जब कोई विवाद होता है. इसके जरिये आपसी विवाद दूर किये जाते है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India China On Doklam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com