विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2011

डोडा में हुए भूस्खलन में 5 लोगों की मौत

डोडा जिले में भारी बारिश के चलते सोमवार सुबह हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की घायल हो गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जम्मू: डोडा जिले में भारी बारिश के चलते सोमवार सुबह हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि डोडा के कस्तीगढ़ पहाड़ी से लगे कुंडियाल गांव में सोमवार सुबह हुए भूस्खलन ने एक घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, सेना और स्थानीय लोग तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। घर के मलवे से पांच लोगों के शवों को निकाल लिया गया है। हादसे में घायल एक लड़की को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बताया कि मारे गए लोगों की पहचान लुट्टा फुला, उसकी पत्नी शरीफा बेगम और परिवार के तीन अन्य सदस्य शमशाद बेगम, देवी एवं फातिमा बानों के तौर पर की गई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डोडा, भूस्खलन, जम्मू-कश्मीर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com