विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2012

डीके जोशी होंगे नए नौसेना प्रमुख

मुम्बई: उच्च तकनीकों से लैस युद्ध निरोधक पनडुब्बी विशेषज्ञ वाइस एडमिरल डीके जोशी की पदोन्नति एडमिरल श्रेणी में की गई है। वह अब भारतीय नौसेना के नए प्रमुख होंगे। यह आधिकारिक घोषणा यहां मंगलवार को की गई।

58 वर्षीय जोशी इस समय नौसेना की पश्चिमी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं।

वह वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल निर्मल वर्मा का स्थान लेंगे। वर्मा इस वर्ष 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डीके जोशी, DK Joshi, नए नौसेना प्रमुख