यह ख़बर 27 फ़रवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

पनडुब्बी सिंधुरत्न हादसे में दो नौसैनिकों की मौत

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

भारतीय सैन्य पनडुब्बी सिंधुरत्न में हुई दुर्घटना में दो नौ सेना के दो अधिकारी मारे गए। अधिकारियों ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की।

रक्षा मंत्रालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दुर्घटना के बाद नौसेना के दो अधिकारी लापता बताए गए थे। गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त पनडुब्बी के बंद कंपार्टमेंट से दोनों लापता अधिकारी बरामद किए गए, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों का परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अरब सागर में बुधवार को एक प्रशिक्षण अभियान के दौरान भारतीय पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और पनडुब्बी में धुआं भर गया था। दुर्घटनाग्रस्त पनडुब्बी गुरुवार सुबह नौसैनिक बंदरगाह पर पहुंची थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पनडुब्बी में नाविकों के रहने वाली जगह पर धुआं भर जाने से सात नौसैनिक घायल हुए थे। पनडुब्बी में सवार 94 नौसैनिकों ने धुंए से लड़ने की कोशिश की थी, लेकिन सांस में जहरीला धुआं भर जाने से सात नौसैनिक बेहोश हो गए थे और उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।