कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लालकृष्ण आडवाणी पर जमकर हमले किए और उनको देश में आतंकवाद लाने के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रामपुर:
कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने एक साथ कई मोर्चे खोल रखे हैं। उत्तर प्रदेश में रामपुर के सैदनगर में एक सभा में उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी पर जमकर हमले किए और उनको देश में आतंकवाद लाने के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस देश की गंगा-जमुनी तहजीब को बीजेपी और आडवाणी ने खराब कर दिया। उन्होंने कहा कि आडवाणी ने पहले रथ यात्रा निकालकर गांव−गांव में हिन्दू-मुस्लिम झगड़े करा दिए। अब जैसे-जैसे चुनाव आ रहे हैं, बीजेपी के लोगों ने फिर माहौल खराब करना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ दिग्विजय पर हमला किया समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खान ने। आजम खान ने कहा कि दिग्विजय सिंह राजनीतिक वनवास पर हैं। मध्य प्रदेश में उनका कोई जनाधार नहीं है, वहां कांग्रेस का खाता खुलना भी मुश्किल है और वह कांग्रेस को जिंदा करने के लिए यूपी में तशरीफ लाए हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
लालकृष्ण आडवाणी, दिग्विजय सिंह, आतंकवाद