महाराष्ट्र के नागपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला. अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी आतंकवादियों के साथ 'ILU-ILU' कर सकते हैं, मगर बीजेपी सरकार उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी. अमित शाह ने कहा कि 'पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकियों के कैंप पर एयर स्ट्राइक के बाद राहुल गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी शोक मनाने में व्यस्त थी. मैं राहुल बाबा से कहना चाहूंगा कि अगर आप आतंकियों के साथ 'ILU-ILU' करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं, मगर एक बात जरूर याद रखें कि सत्ता में बीजेपी की सरकार है और हम आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने में यकीन रखते हैं.'
नाराज लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को मनाने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि 'ILU-ILU' 'आई लव यू' के छोट प्रारूप के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. 'आई लव यू' के लिए 'ILU-ILU' 90 के दशक की बॉलीवुड फिल्म के गाने में इस्तेमाल किया गया था. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी पर हिंदुओं का अपमान करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आपने विश्व भर के पूरे हिंदू समुदाय का अपमान किया है. चुनाव से पहले राहुल गांधी को हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए.
वहीं, तेलंगाना में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्ववर्ती संप्रग सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों से ‘पर्याप्त तरीके से नहीं निपटने'' को लेकर हमला बोलते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार ने देश को सुरक्षित बनाया है. शाह ने तेलंगाना में लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्र में भाजपा नीत राजग सरकार की वापसी पर जोर देते हुए कहा कि केवल मोदी ही एक मजबूत सरकार दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि देश को सुरक्षित बनाना है.
कन्हैया कुमार ने BJP के घोषणापत्र पर ली चुटकी, बोले- पहाड़ खोदने पर चुहिया तक नहीं निकली
उन्होंने कहा, ‘‘संप्रग सरकार, सोनिया...मनमोहन सरकार केंद्र में 10 वर्षों तक थी...सैनिकों के सिर ले जाये जाते थे। लेकिन उसके लिए किसी को जवाबदेह नहीं बनाया जाता था.' उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद ‘‘पाकिस्तान के घर में घुसकर' हवाई हमले किये और आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत द्वारा हवाई हमले के बाद पूरे भारत में जश्न मनाया जा रहा था लेकिन मात्र दो स्थानों पर दुख था...एक पाकिस्तान में और दूसरा राहुल बाबा एंड कंपनी के खेमे में. कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर उत्पन्न विवाद का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा ‘‘राहुल बाबा के गुरु'' 40 जवानों की शहादत ‘‘छोटी चीज'' नहीं हो सकती.
अमित शाह ने कहा, ‘यदि आप आतंकवादियों के साथ ‘‘इलू..इलू'' करना चाहते हैं, तो करो. लेकिन यह नरेंद्र मोदी सरकार है. यदि वहां से एक गोली आएगी, यहां से एक गोला जाएगा. ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा.' उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या टीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव जो कि (एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन) ओवैसी के साथ हैं या ‘राहुल बाबा'' ऐसे मजबूत जवाब दे सकते हैं.
Video: सपा के घोषणापत्र में महिलाओं की अनदेखी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं