विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2020

Delhi Polls 2020: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बिगड़े बोल- रैली में 'देश के गद्दारों को गोली मारो' के लगवाए नारे

रिठाला से BJP उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने चुनावी रैली में आए लोगों को 'गद्दारों को गोली मारने वाला' भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया.

Also Read in
अनुराग ठाकुर ने रैली में लगवाए विवादित नारे.
  • वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के विवादित नारेबाजी पर उठे सवाल
  • केंद्रीय मंत्री की रैली में लगे 'देश के गद्दारों को गोली मारो' के नारे
  • रिठाला से BJP उम्मीदवार के पक्ष में रैली कर रहे थे अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली:

दिल्ली में चुनाव (Delhi Polls 2020) नजदीक आते ही इसकी सरगर्मियां भी तेज हो गईं हैं. सत्ताधारी पार्टी और विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP), बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) वोटरों को लुभाने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं. इन सबके बीच वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का एक विवादित बयान सामने आया है. रिठाला से BJP उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में अनुराग ठाकुर ने चुनावी रैली में आए लोगों को 'गद्दारों को गोली मारने वाला' भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया. रैली में वित्त राज्य मंत्री ने कहा 'देश के गद्दारों को', जिसपर भीड़ ने कहा, 'गोली मारो.'

Delhi Polls 2020: BJP नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली चुनाव की तुलना भारत-पाकिस्तान मैच से की, कहा- इस बार तो...

रिठाला से भाजपा के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में ठाकुर ने शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा. भाजपा पर हमला करते हुए दिल्ली कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आज़ाद ने कहा कि भगवा दल के नेता 'असल गद्दार' हैं जो शांति और मेल-जोल बिगाड़ने के लिए काम कर रहे हैं. यह विवादित नारा कपिल मिश्रा जैसे भाजपा के कनिष्ठ नेता लगाते रहे हैं, लेकिन पहली बार है कि केंद्रीय मंत्री स्तर के पार्टी नेता ने इसमें हिस्सा लिया है.

संजीव बालियान का विवादित बयान- पश्चिमी UP के छात्रों को JNU-जामिया में 10 फीसदी आरक्षण दे दो, सबका इलाज कर देंगे

अनुराग ठाकुर ने भीड़ से इतनी तेज़ आवाज़ में नारा लगाने को कहा कि इसकी आवाज़ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुन सकें. रिठाला से बीजेपी उम्मीदवार मनीष चौधरी को गिरिराज सिंह का करीबी माना जाता है. भीड़ से विवादित नारे लगवाने के बाद अनुराग ठाकुर निशाने पर आ गए हैं. वरिष्ठ वकील और आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता प्रशांत भूषण ने कहा है कि ऐसे व्यक्ति को मंत्रिमंडल में नहीं जेल में होना चाहिए. बीजेपी को कैबिनेट में ऐसे ही जाहिल मिलते हैं.'

दिल्ली: बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा पर चुनाव आयोग ने 48 घंटे के लिए प्रचार पर लगाया प्रतिबंध

हाल ही में बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा को चुनाव प्रचार से बाहर कर दिया गया. दिल्ली के मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया था कि 8 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान का मैच होगा. इतने पर चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा को 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार से बाहर कर दिया. मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह के कहने पर दिल्ली पुलिस ने कपिल मिश्रा के खिलाफ एक एफआईआर भी की है. आरोप है कि यह बयान देकर दो समुदायों के बीच तनाव को उभारा जा रहा है. कपिल मिश्रा के ट्वीट को हटाने के भी आदेश दिए गए थे. इस बीच खबर है कि रिठाला विधानसभा के रिटर्निंग अफसर ने कहा है कि वहां मौजूद अफसर से अनुराग ठाकुर का वीडियो मिल गया है. वहां पर बीजेपी के उम्मीदवार भी मौजूद थे जब नारे लगाए गए. वीडियो की जांच हो रही है. बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव होगा और वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anurag Thakur, Delhielection2020, Delhi Polls 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com