विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2015

दिल्ली : महज चार दिनों की बारिश के बाद 9 मकानों में आई दरारें

दिल्ली : महज चार दिनों की बारिश के बाद 9 मकानों में आई दरारें
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: बारिश के शुरू होते ही दिल्ली के घरों में दरारें पड़ने लगी। महज चार दिनों की बारिश के बाद अब तक ऐसे 9 मामले सामने आए हैं, जिसमें से छह मामले संगम विहार, तो तीन मामले उत्तम नगर इलाके के हैं। घर की दीवारों में आई दरारें खतरे का ऐलान है, लिहाजा निगम की नज़र पड़ी तो मकान खाली करने को कहा गया।

उत्तम नगर के मोहन गार्डन के एमएस ब्लॉक में ये हाल इकलौते मकान का नहीं है। A-47 में रहने वाले वर्मा परिवार के घर की दीवारें पांच सल में ही चटखने लगीं। अब निगम का नोटिस मिला, तो मरम्मत जारी है। रमा देवी कहती हैं कि अपना मकान छोड़कर हम तो किराएदार हो गए, ऐसे कैसे हमारा गुजारा चलेगा।

दरअसल, दो हफ्ते पहले दिल्ली जलबोर्ड की डाली सीवर लाइन अभी चालू नहीं हुई है और दूसरी तरफ इस सीवर लाइन के चलते पानी निकालने की नालियां भी बंद हो गई। ऐसे में चार दिनों की बारिश का पानी गली से घर में समाने लगा। करीब 50 परिवारों वाली इस गली में हर किसी की सांसें अटकी हैं। धर्मेंद्र झा बताते हैं कि निकासी हो नहीं रही, लिहाजा घर में ही पानी समा रहा है। तो ऐसी ही हालत कुछ दिनों हर घर की होने वाली है।

निगम कहता है कि मॉनसून सीजन में ऐसी शिकायतें आम हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के प्रवक्ता मुकेश यादव बताते हैं कि अब तक मकानों में दरार पड़ने की 6 खबरें संगम विहार और 3 उत्तम नगर से आई हैं। नोटिस दिया गया है और मकान खाली करवा लिए गए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बारिश, दिल्ली में बारिश, मानसून, Rainfall, Rainfall In Delhi, Monsoon, मकानों में दरार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com