विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2013

दिल्ली गैंगरेप केस : फास्ट ट्रैक कोर्ट में डॉक्टरों और जजों की गवाही आज

दिल्ली गैंगरेप केस : फास्ट ट्रैक कोर्ट में डॉक्टरों और जजों की गवाही आज
दिल्ली गैंगरेप के मामले की सुनवाई आज भी जारी रहेगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में आज जजों और डॉक्टरों की गवाही होनी है। तीन जजों ने पांच वयस्क आरोपियों के बयान दर्ज किए थे।
नई दिल्ली: दिल्ली गैंगरेप के मामले की सुनवाई आज भी जारी रहेगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में आज जजों और डॉक्टरों की गवाही होनी है। तीन जजों ने पांच वयस्क आरोपियों के बयान दर्ज किए थे। उनकी गवाही आज दिल्ली की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। एम्स के दो डॉक्टरों को भी गवाही के लिए बुलाया गया है। ये डॉक्टर आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पहचान परेड के दौरान मौजूद थे।

इससे पहले सोमवार को एम्स के दो डॉक्टरों और दो बैंक अधिकारियों की गवाही हुई थी। बैंक अधिकारियों ने वारदात के बाद पीड़ित लड़की और उसके दोस्त के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करने के मामले में गवाही दी है। वसंत विहार इलाके में पीड़ित लड़की के साथ आरोपियों ने चलती बस में बलात्कार किया था। पीड़ित लड़की की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर भी भेजा गया, जहां 29 दिसंबर को उसने दम तोड़ दिया था।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली गैंगरेप, गैंगरेप, फास्ट ट्रैक कोर्ट में गैंगरेप, Delhi Gangrape, Gangrape, Fast-track Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com