विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2020

दिल्ली विधानसभा चुनाव : बीजेपी और 'आप' ने ताकत झोंकी, कांग्रेस का कोई बड़ा नेता मैदान में नहीं उतरा

कांग्रेस प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आज़ाद ने कहा- दिल्ली में हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे चौंकाने वाले नतीजे आएंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव : बीजेपी और 'आप' ने ताकत झोंकी, कांग्रेस का कोई बड़ा नेता मैदान में नहीं उतरा
दिल्ली में कांग्रेस प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आज़ाद (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

एक तरफ बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और दूसरी तरफ़ अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के सभी नेता दिल्ली के विधानसभा चुनाव में ताकत झोंक रहे  हैं. वहीं कांग्रेस के खेमे से राष्ट्रीय स्तर का कोई नेता प्रचार में अभी तक नहीं उतरा है.

कांग्रेस की तैयारी को लेकर दिल्ली में कांग्रेस प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आज़ाद ने NDTV से कहा कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों में सभी बड़े नेता प्रचार करेंगे. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रोड शो करेंगे. सबके कार्यक्रम फाइनल हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हम मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं. हमारी चर्चा कम हो रही है. हम लोगों के घरों तक जा रहे हैं. दिल्ली में हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे चौंकाने वाले नतीजे आएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DelhiElection2020, Congress Leaders
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com