विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2017

डेरा प्रमुख पर फैसला: पंजाब, हरियाणा जाने वाली 29 ट्रेनें रद्द

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में विशेष अदालत के फैसले से पहले रेल विभाग ने पंजाब और हरियाणा जाने वालीं 29 ट्रेनों को गुरुवार से चार दिन के लिए रद्द कर दिया है.

Also Read in
डेरा प्रमुख पर फैसला: पंजाब, हरियाणा जाने वाली 29 ट्रेनें रद्द
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में विशेष अदालत के फैसले से पहले रेल विभाग ने पंजाब और हरियाणा जाने वालीं 29 ट्रेनों को गुरुवार से चार दिन के लिए रद्द कर दिया है. उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता के अनुसार पंजाब जाने वाली 22 और हरियाणा जाने वाली 7 ट्रेनें रद्द की गई हैं. परिचालन की स्थिति में 4 दिन ये ट्रेनें कुल 74 चक्कर लगातीं.

यह भी पढ़ें : हेलीकॉप्टर से पंचकूला पहुंचेंगे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, फैसला आज

VIDEO:  गुरमीत राम रहीम ने समर्थकों से शांति की अपील की



ट्रेन रद्द करने का किया था आग्रह
प्रवक्ता ने कहा, हरियाणा सरकार ने कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर चिंताओं को देखते हुए हमसे ट्रेनें रद्द करने का आग्रह किया था. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से ऐसा कोई आग्रह नहीं किया गया था. रहीम ने चंडीगढ़ में कहा कि वह अदालत के समक्ष उपस्थित होंगे और उन्होंने अपने अनुयायियों से कहा कि वे शांति बनाए रखें. 


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurmit Ram Rahim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com