विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2021

मुंबई के एक अस्पताल में पहुंची वैक्सीन, स्वास्थ्यकर्मियों ने तालियों से किया स्वागत, देखिए VIDEO

मुंबई के कूपर अस्पताल (Cooper Hospital in Mumbai) में अब से कुछ देर पहले वैक्सीन बॉक्स को लाया गया. स्वास्थ्यकर्मियों ने ताली बजाकर वैक्सीन का स्वागत किया.

मुंबई के एक अस्पताल में पहुंची वैक्सीन, स्वास्थ्यकर्मियों ने तालियों से किया स्वागत, देखिए VIDEO
भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मंजूरी मिली है.
  • आज से वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत
  • मुंबई के कूपर अस्पताल पहुंची वैक्सीन
  • स्वास्थ्यकर्मियों ने तालियों से किया स्वागत
मुंबई:

भारत में आज (शनिवार) से कोरोनावायरस (Coronavirus) से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान (Vaccination Drive in India) शुरू हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इसकी शुरुआत करेंगे. लगभग सभी राज्यों में वैक्सीन की खेप पहुंच चुकी है. मुंबई के कूपर अस्पताल (Cooper Hospital in Mumbai) में भी वैक्सीन सेंटर स्थापित किए गए हैं. अब से कुछ देर पहले वैक्सीन बॉक्स को अस्पताल लाया गया. अस्पताल के स्टाफ ने ताली बजाकर वैक्सीन का स्वागत किया.

न्यूज एजेंसी ANI ने इसका वीडियो शेयर किया है. वैक्सीन को कूपर अस्पताल लाए जाने के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने तालियों के बीच वैक्सीन का स्वागत किया. हर सेंटर पर 100 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा, जिन लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी, उन्हें SMS के जरिए इसकी सूचना दे दी गई है.

कूपर अस्पताल का स्टाफ वैक्सीन लगवाने वाले हेल्थ वर्कर्स के स्वागत के लिए भी तैयार हैं. अस्पताल की नर्सों ने लाभार्थियों की आरती उतारने और उन्हें मिठाई खिलाने का इंतजाम किया है.

बताते चलें कि भारत में सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड (Covishield) और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई है. टीकाकरण के पहले चरण में हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी. हर राज्य में वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं.

VIDEO:

VIDEO: Covid-19 Vaccination: टीकाकरण आज से, किसे नहीं लगवाना चाहिए कोरोना का टीका, जान लें जरूरी बातें | एनडीटीवी सेहत वेहत चैनल को लाइक और सबस्‍क्राइब करें.


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
COVID 19 Vaccine, Cooper Hospital Mumbai, Mumbai Health Workers, Vaccination In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com