भारत में तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों की संख्या बढ़कर 236 हो गई है, जिसमें महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे अधिक केस पाए गए हैं. देश में नए कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में भी 18 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है. आज कोरोना के 7,495 नए मामले दर्ज किए गए हैं. देश के हालात की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम बैठक करेंगे. 65 मामलों के साथ महाराष्ट्र में नए वेरिएंट के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. पश्चिमी राज्य के बाद दिल्ली (64), तेलंगाना (24), राजस्थान (21), कर्नाटक (19), केरल (15) और गुजरात (14) में मामले सामने आए हैं.
जम्मू-कश्मीर में तीन और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में दो-दो मामले सामने आए हैं. चंडीगढ़, लद्दाख, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक केस सामने आया है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
बूस्टर शॉट अभियान से संतुष्ट नहीं WHO चीफ? अमीर देशों में धड़ल्ले से बूस्टर डोज दिए जाने पर चेतावनी
देश में 7,495 नए संक्रमण सामने आने के बाद भारत में कोरोनावायरस वायरस का आंकड़ा 3,47,65,976 पर पहुंच गया है. कल के 6,317 मामलों के मुकाबले आज के मामलों में 18 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है. सक्रिय मामले घटकर 78,291 हो गए हैं, यह 575 दिनों में सबसे कम है.
मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 434 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,78,759 हो गई. आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 56 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं. उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 78,291 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 101 की वृद्धि दर्ज की गयी है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.40 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है.
Video: पीएम नरेंद्र मोदी आज लेंगे कोरोना के हालात का जायजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं