कोरोना (Corona Virus Cases) से मुकाबले के लिए केंद्र सरकार ने एक बार फिर कमर कस ली है. सरकार ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), पंजाब और हिमाचल (Himachal Pradesh) में टीमें भेजी हैं. इन राज्यों में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखी गई है. केंद्र इससे पहले हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मणिपुर में कोरोना के खिलाफ अभियान की निगरानी के लिए टीमें भेज चुका है. दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं. छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) में भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम रवाना हो चुकी है.
केंद्र सरकार ने राज्यों को सलाह दी है कि वे सर्दियों में मामले बढ़ते देख जांच का दायरा बढ़ाएं और उन संदिग्ध मरीजों की पहचान करें जिन्हें अब तक चिन्हित नहीं किया जा चुका है या वे लापता हैं. राज्यों को कोविड टेस्टिंग (Covid-19 Testing)के लिए आक्रामक तरीके से अभियान चलाने को कहा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive)लोगों को शुरुआती दौर में ही पकड़ा जा सके.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐसे मामले लंबे समय तक पकड़ में नहीं आने के कारण दूसरों तक बेहद तेजी से संक्रमण फैला रहे हैं. विशेषज्ञों की ये टीमें राज्यों के कोविड-19 (Covid-19 Positive) से सर्वाधिक प्रभावित जिलों का दौरा करेंगी. स्वास्थ्य टीमों से जुड़े विशेषज्ञ कंटेनमेंट को मजबूत बनाने, निगरानी बढ़ाने, रणनीतिक तरीके से टेस्टिंग (Corona Test) करने और पॉजिटिव मरीजों के सही तरीके से उपचार को लेकर सलाह देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं