विज्ञापन
This Article is From May 13, 2021

जल्द बच्चों को भी लग सकती है वैक्सीन! 2 से 18 साल के लोगों में किया जाएगा Covaxin का ट्रायल

2 से 18 साल के आयु वर्ग को लोगों में अब कोवैक्सीन का दूसरे और तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल होगा. कोवैक्सीन की निर्माता कंपनी भारत बायोटेक 525 स्वास्थ वॉलंटियर्स में इस वैक्सीन का ट्रायल करेगी.

जल्द बच्चों को भी लग सकती है वैक्सीन! 2 से 18 साल के लोगों में किया जाएगा Covaxin का ट्रायल
2 से 18 वर्गआयु में होगा कोवैक्सीन का ट्रायल. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

कोरोनावायरस की दूसरी लहर के बीच कोविड के खिलाफ वैक्सीनेशन ड्राइव को तेजी दिए जाने पर जोर है. चूंकि तीसरी लहर का भी डर है, ऐसे में 18 साल के कम आयु वर्ग को भी कोविड के खिलाफ वैक्सीन देने की वकालत की जा रही है. इस बीच ड्रग्स कंट्रोलर जनरल (DGCI) ने भारत में इस आयु वर्ग के लोगों में कोवैक्सीन वैक्सीन के ट्रायल को मंजूरी दे दी है. 

मंजूरी के बाद 2 से 18 साल के आयु वर्ग को लोगों में अब कोवैक्सीन का दूसरे और तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल होगा. कोवैक्सीन की निर्माता कंपनी भारत बायोटेक 525 स्वस्थ वॉलंटियर्स में इस वैक्सीन का ट्रायल करेगी.

बता दें कि अभी मंगलवार को ही एक विशेषज्ञ समिति ने बच्चों में कोविड वैक्सीन का ट्रायल किए जाने की सिफारिश की थी. 

केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 विषय विशेषज्ञ समिति ने मंगलवार को भारत बायोटेक द्वारा किए गए उस आवेदन पर विचार-विमर्श किया जिसमें उसके कोवैक्सीन टीके की दो साल से 18 साल के बच्चों में सुरक्षा और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने समेत अन्य चीजों का आकलन करने के लिए परीक्षण के दूसरे/तीसरे चरण की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि यह ट्रायल दिल्ली एवं पटना के एम्स और नागपुर स्थित मेडिट्रिना चिकित्सा विज्ञान संस्थान समेत विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा.

(भाषा से इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Covid Vaccine For Children, Covaxin Trial, Vaccine Trial On Children
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com