विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2017

दिल्ली में 'खतरनाक' प्रदूषण की वजह से कोस्टारिका की राजदूत को जाना पड़ा बेंगलुरु

दिल्ली में प्रदूषण के बढ़े स्तर से कोस्टारिका की राजदूत की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बेंगलुरु जाना पड़ा.

Also Read in
दिल्ली में 'खतरनाक' प्रदूषण की वजह से कोस्टारिका की राजदूत को जाना पड़ा बेंगलुरु
दिल्ली प्रदूषण (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली की में प्रदूषण का लेवर क्या है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि दिल्ली में प्रदूषण के बढ़े स्तर से कोस्टारिका की राजदूत की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बेंगलुरु जाना पड़ा.

भारत में कॉस्टारिका की राजदूत मेरियाला क्रुज अल्वारेज ने लोगों से यह कहते हुए अपील की है कि हमारा नीला ग्रह प्रदूषण की वजह से रो रहा है.

यह भी पढ़ें - दिल्ली के प्रदूषण पर ईपीसीए की मानें या ग्रीन ट्रिब्यूनल की! अधिकारी और ट्रांसपोर्टर परेशान

उन्होंने अपने निजी ब्लॉग पोस्ट में कहा, ' पिछले सप्ताह दिल्ली में प्रदूषण का स्तर असंभव आंकड़ों तक पहुंच गया. इस हवा में सांस लेने के परिणाम क्या होंगे, इसके बारे में मुझे बेंगलुरु आकर बीमार पड़ने के बाद पता चला.' यह पोस्ट पिछले सप्ताह 14 नवंबर को लिखा गया था.

VIDEO: दिल्‍ली के सभी स्कूल, कॉलेजों को रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का आदेश

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Costa Rica, Costa Rica's Ambassador, Delhi Pollution
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com