विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

कोरोनावायरस टीकाकरण अभियान के बीच भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है. यह देश के लिए राहत भरी खबर है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 11,427 नए केस दर्ज किए गए हैं. वहीं, बीते 24 घंटे यानी एक दिन में 118 मरीज़ों की घातक वायरस की वजह से मौत हुई है जबकि देश में अब तक 1,54,392 मरीज़ कोरोना के चलते जान गंवा चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 11,858 लोग स्वस्थ हुए हैं. देश में अब तक 1,04,34,983 मरीज़ वायरस को मात देने में सफल रहे हैं. दैनिक आधार पर दर्ज होने वाले नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से कोरोना के सक्रिय मामलों में भी कमी आई है. देश में कोविड-19 के एक्टिव केस घटकर 1,68,235 रह गए.

Here are the Updates on Coronavirus (COVID-19) Cases:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases Today, Covid19 Cases In India, Covid -19 Vaccine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com