Coronavirus India Updates : भारत में इस महीने में दूसरी बार 24 घंटे के अंदर 50 हजार से कम नए मामले सामने आए. वहीं इस दौरान मरने वालों की संख्या भी 500 से कम रही. 108 दिनों बाद 24 घंटे में मरने वालों की संख्या 500 से कम है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 45,148 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 79,09,959 हो गए. वहीं 480 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,19,014 हो गई. उसने बताया कि कुल 71,37,228 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 90.23 प्रतिशत हो गई है. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है. देश में अभी सात लाख से कम लोगों का इलाज चल रहा है. आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 6,53,717 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 8.26 प्रतिशत है.भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 25 अक्टूबर तक कुल 10,34,62,778 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 9,39,309 नमूनों का परीक्षण रविवार को ही किया गया. आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 480 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 112 लोग महाराष्ट्र के थे. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के 60, दिल्ली के 33, कर्नाटक के 32, तमिलनाडु के 31 और उत्तर प्रदेश के 28 लोग थे. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 1,19,014 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र 43,264, तमिलनाडु के 10,924, कर्नाटक के 10,905 , उत्तर प्रदेश के 6,882, आंध्र प्रदेश के 6,587, पश्चिम बंगाल के 6,487 , दिल्ली के 6,258 , पंजाब के 4,117 और गुजरात के 3,686 लोग थे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से मामलों में मरीजों में अन्य बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus