विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत में कोविड-19 के मामले शुक्रवार को 58 लाख के पार चले गए, जबकि इनमें से 47 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं. देश में मरीजों के ठीक होने की दर 81.74 प्रतिशत है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 86,052 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 58,18,570 हो गए. वहीं पिछले 24 घंटे में 1,141 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 92,290 हो गई. आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक 47,56,164 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. कोविड-19 से रोगियों की मृत्यु की दर 1.59 प्रतिशत है. उसके अनुसार देश में अभी 9,70,116 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 16.67 प्रतिशत हैं. भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार और 16 सितम्बर को 50 लाख के पार चले गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 24 सितम्बर तक कुल 6,89,28,440 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 14,92,409 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई.

Coronavirus India Updates

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com