विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना का संकट अभी नहीं टला है. देश में आज कोरोना (Coronavirus) के 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 41,383 नए कोरोना केस सामने आए हैं. इस दौरान कोरोना संक्रमित 507 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है. भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4,09,394 है.  वहीं टोटल रिकवरी की बात करें तो संख्या 3,04,29,339 हो गई है. वहीं रिकवरी रेट 97.35% है. वीकली पोजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे 2.12% बनी हुई है. उधर, डेली पॉजिटिविटी  रेट पिछले 31 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे 2.41 प्रतिशत  पर बनी हुई है. वहीं टीकाकरण की बात  करें तो अब तक 41.78 करोड़ वैक्सीन लग चुकी हैं.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Coronavirus Latest News, Coronavirus Cases Updates, India Covid-19 Latest Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com