Coronavirus Updates : भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के दैनिक नये मामलों की संख्या 60,000 से नीचे रही. कोरोना वायरस संक्रमण के 54,044 नये मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 76,51,107 तक पहुंच गए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण के कुल 54,044 मामले सामने आए, जबकि पिछले 24 घंटे में 717 और मौतें होने से मृतकों की संख्या 1,15,914 हो गई. अब तक कुल 67,95,103 लोगों ने इस बीमारी से निजात पाई है. राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर अब 88.81 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत है. कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार पांचवें दिन आठ लाख से नीचे रही. आँकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,40,090 है, जो कुल मामलों का 9.67 प्रतिशत है. भारत में कोविड-19 के मामले 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, मंगलवार को 10,83,608 नमूनों की जांच के साथ ही देश में 20 अक्टूबर तक कुल 9,72,00,379 नमूनों की जांच हो चुकी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus