विज्ञापन
6 years ago

देश में कोरोनावायरस संक्रमण के करीब तीन लाख नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,56,16,130 हो गयी, जबकि 2,023 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,82,553 हो गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इस बारे में बताया. स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार की सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2,95,041 नए मामले आने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21 लाख से अधिक हो गयी.देश में लगातार 42 वें दिन मामलों में बढ़ोतरी से उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,57,538 हो गयी है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 13.82 प्रतिशत है। राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर भी घटकर 85.01 प्रतिशत रह गयी है.

देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 1,32,76,039 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.17 प्रतिशत हो गयी है। संक्रमण से मरने वाले 2,023 लोगों में 519 महाराष्ट्र से, 277 दिल्ली से, 191 छत्तीसगढ़ से, 162 उत्तर प्रदेश से, 149 कर्नाटक से, 121 गुजरात से, 77 मध्य प्रदेश से, 64 राजस्थान से, 60 पंजाब से, 51 बिहार से, 48 तमिलनाडु से, 46 पश्चिम बंगाल से, 45 झारखंड से और 35-35 लोग हरियाणा तथा आंध्र प्रदेश से हैं. देश में संक्रमण से अब तक कुल 1,82,553 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 61,343 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 13,646 की कर्नाटक में, 13,205 की मौत तमिलनाडु में हुई है. दिल्ली में 12,638 लोगों, पश्चिम बंगाल में 10,652 लोगों, उत्तर प्रदेश में 10,159 लोगों, पंजाब में 8,045 और आंध्र प्रदेश में 7,472 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है.
 

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India COVID-19 Latest News, Coronavirus Cases Updates, Covid 19 Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com