Coronavirus in India Updates: भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 2.29 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 7.98 लाख मरीजों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. अच्छी बात यह है कि इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30,44,940 हो गई है. 30 लाख का आंकड़ा पार होने में 206 दिन लगे हैं. पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 69,239 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 912 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है. 22,80,566 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और 56,706 लोगों की जान जा चुकी है. कोरोना के रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 74.89 प्रतिशत पर पहुंच गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus