6 years ago
नई दिल्ली:
Covid-19 Updates: भारत में कोरोना का कहर काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10.5 लाख के करीब पहुंच चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 34884 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसी के साथ कोरोना के अब तक कुल 10,38,716 पॉजिटिव मामले आए हैं. वहीं, बीते 24 घंटे में 671 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से अब तक 26273 लोगों की जान जा चुकी है. हालांकि, अब तक 653751 लोग इस वायरस को मात देने में सफल रहे हैं. रिकवरी रेट 62.93 प्रतिशत पर पहुंच गया है. कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र शीर्ष पर है.