विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

India Coronavirus Update: देश में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,822 मामले सामने आए हैं. कोरोना के दैनिक मामलों में कल के मुकाबले 17.8 फीसद की जबरदस्‍त कमी दर्ज की गई है. कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार आ रही कमी से सक्रिय मामलों की संख्‍या में भी कमी देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 95,014 सक्रिय मामले रह गए हैं. बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से ठीक होने वालों की संख्‍या 10,004 रही. कोरोना को अब तक कुल 3,40,79,612 लोग मात दे चुके हैं. देश में कोरोना से बीते 24 घंटे के दौरान 220 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जिसके बाद देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्‍या बढ़कर 4,73,757 हो गई है. देश में राष्‍ट्रव्‍यापी वैक्‍सीनेशन अभियान के दौरान पिछले एक दिन में 79,39,038 वैक्‍सीन डोज लगाई  गई है, जिसके बाद देश में कुल 1,28,76,10,590 वैक्‍सीन की डोज लोगों को लगाई जा चुकी है. 

Here are updates on Coronavirus Cases 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com