विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 21 करोड़ 64 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 45 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले अब घट रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 27 लाख से अधिक हो चुकी है. भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,27,37,939 हो गई है. सोमवार को समाप्त 24 घंटों (रविवार सुबह 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक) में कोरोना के 42,909 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 34,763 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 380 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक तीन करोड़ 19 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 4.38 लाख से अधिक लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या तीन लाख 19 हजार से अधिक है. तमिलनाडु में सोमवार को कोविड-19 के 1,523 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,13,360 हो गई. इसके अलावा 21 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 34,899 पर पहुंच गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com