विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 24 करोड़ 11 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 49 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले अब घट रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 40 लाख से अधिक हो चुकी है. भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,40,94,373 हो गई है. मंगलवार को समाप्त 24 घंटों (सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक) में कोरोना के 13,058 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 19,470 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 164 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक तीन करोड़ 34 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 4.52 लाख से अधिक लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या एक लाख 83 हजार से अधिक है. असम में मंगलवार को समाप्त 24 घंटों के दौरान कोरोना से कोई मौत नहीं हुई. राज्य में कोरोना के 353 नए मामले सामने आए और 229 मरीज स्वस्थ हो गए. राज्य में अब एक्टिव केस 2,238 हैं. असम में अब तक कोविड संक्रमण के कुल 6,07,119 मामले दर्ज हुए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com